गरीब कल्याण सम्मेलन,केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक चैक एवं पुरस्कार वितरित किए
(विकास गर्ग)
देहरादून । प्रधानमंत्री भारत नरेन्द्र मोदी ने शिमला हिमाचल प्रदेश से आयोजित “गरीब कल्याण सम्मेलन” का वर्चुअल माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित देशभर के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देशवासियों के प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे है। सरकार जनताजनार्धन की सेवक है, जिन्होंने अपना आर्शीवाद देकर पुनः सेवा का अवसर दिया है। इस दौरान देशभर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक चैक एवं पुरस्कार वितरित किए। जनपद देहरादून में पीएम किसान योजना के अन्तर्गत 59847 लाभार्थियों को 1203.18 लाख रू0 की धनराशि आवंटित की गई।
आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, वित्त मंत्री उत्तराखण्ड प्रेमचन्द्र अग्रवाल, शिक्षामंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत, विधायक वंशीधर तिवारी, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनिता मंमगाई, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान, ब्लाॅक प्रमुख मठोर सिंह चैहान आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंम मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का भी निरीक्षण/अवलोकन किया।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनता दर्शन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग/शिरकत करने वाले गणमान्यों एवं उच्चाधिकारियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का अवलोकन/निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को कराया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जनपद देहरादून के लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
