ग्राम पंचायत मुंडाखेड़ा खुर्द में खुली बैठक का आयोजन किया गया

ग्राम पंचायत मुंडाखेड़ा खुर्द में खुली बैठक का आयोजन किया गया

(संवाददाता News Express 18)

हरिद्वार। ग्राम पंचायत मुंडाखेड़ा खुर्द में खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमे अध्यक्ष के रूप में ग्राम प्रधान मुंडाखेड़ा सहदेव चौधरी ने किया। बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में सफलता पूर्वक संपन्न हुईं। जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपनी अपनी समस्या जैसे पेंशन, पक्का मकान, शौचालय, पशु शेड, बकरीबाड़ा, कच्ची व पक्की सड़कें, साफ_सफाई आदि जनहित के विकास कार्यों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिखवाए गए।

ग्राम प्रधान मुंडाखेड़ा सहदेव चौधरी ने कहा ग्रामीणों के सहयोग से हम अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने हेतु वचनबद्ध हैं। जिसके लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होने कहा आदर्श ग्राम की कोई एक रूप रेखा नहीं हो सकती। प्रत्येक व्यक्ति अपनी रुचि के अनुसार आदर्श ग्राम की कल्पना कर सकता है। मेरा विचार है कि आज भारत के साधारण गाँवों की जो स्थिति है उसी के पृष्ठ भूमि में ही आदर्श ग्राम की कल्पना होनी चाहिए। स्थिति में बहुत कम

भारत को स्वतंत्र हुए कई दशक गुजर गए , परन्तु भारतीय गाँवों का इतना खास नही सुधार हुआ। आज भी यहाँ अशिक्षा, अंध-विश्वास, गरीबी और गन्दगी है तथा आये दिन वहाँ दंगा फसाद भी होते हैं। किसान कर्ज से लदे हैं, गाँवों में न अस्पताल है, न पुस्तकालय ।

आदर्श ग्राम को इन सब त्रुटियों से ऊपर होना चाहिए। सबसे पहली बात यह है कि वहाँ ग्राम पंचायत की स्थापना होनी चाहिए, ताकि गाँव के झगड़े गाँव में ही तय हो जाय और गाँववालों को अपने रुपये कचहरियों में न फूँकने पड़े। साथ ही साथ गाँव के विकास का कार्य भी ग्राम पंचायत द्वारा ही हो। गाँव के लड़के-लड़कियों की शिक्षा का समुचित प्रबन्ध होना चाहिए कि शिक्षा व्यावहारिक हो, जिससे पढ़ लिखकर लड़के अभिभावक का भार न बनें।

उन्होने कहा फिर वहाँ आधुनिक ढंग के अस्पताल का प्रबन्ध होना चाहिए, जिससे गाँववालों को कुशल डाक्टरों की सेवा मिल सके। वहाँ आवागमन की सुविधा होनी चाहिए, डाक-तार की भी व्यवस्था होनी चाहिये तथा उसके साथ वाचनालय भी रहना चाहिए। पुस्तकालय में अच्छी पुस्तकें रखनी चाहिए तथा वाचनालय में अच्छी पत्रिकाएँ होनी चाहिए। गाँवों में सहयोग समितियों की भी व्यवस्था रहनी चाहएि, जिससे मौका पड़ने पर किसानों को ऋण मिल सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुंडाखेड़ा सहदेव चौधरी ने कड़ाके की ठंड में सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियो,अधिकारियों,व पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *