चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों ने की फर्जी साइट तैयार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों ने की फर्जी साइट तैयार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(विकास गर्ग)
चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों द्वारा फर्जी साइट तैयार कर होटल, यात्रा रजिस्ट्रेशन व हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है। 15 मई को श्री बद्रीनाथ दर्शन को आए श्रद्धालु श्री अम्बरीश कुमार ने कोतवाली बद्रीनाथ में बताया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा केदारनाथ हेतु ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ 24,590/ रुपये की ठगी की गई।

इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मुकदमा पंजीकृत कर व फ्रॉड से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में मोबाइल लोकेशन के आधार पर नवादा बिहार पहुंची।

एटीएमफुटेज तथा संदिग्ध मोबाइल नंबर 8873736809 में दी गई आईडी की फोटो के आधार पर मुख्य अभियुक्त विभीषण महतो 19 वर्ष को ग्राम भवानी बीघा जनपद नवादा(बिहार) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास 2 मोबाइल,5 सिम कार्ड व 42,000/-रुपये नगद बरामद किए। साथ हीे पूछताछ में कबूल किया कि उसने अवतक देशभर में अलग-अलग लोगों से 15 से 20 लाख की धोखाधड़ी की है।

द्वारा बताया गया कि केदारनाथ व बद्रीनाथ हेतु हैलीकॉप्टर बुकिंग हेतु फर्जी वेबसाइट्स
1- https://www.himalayanheliservice.com 2- https://www.kedarnathjourney.com बनवाई गई हैं। अभियुक्त के द्वारा धोखाधड़ी का पैसा अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वारिसलीगंज जिला नवादा में 3.7 लाख व एक्सिस बैंक के एकाउंट में 1.7 लाख रुपए जमा करवाए गए थे, जिसको फ्रीज करवाया गया है।
साथ ही बैंक ट्रांजेक्सन डीटेल के आधार पर चमोली पुलिस द्वारा हैलीकॉप्टर फ्रॉड का शिकार हुए अन्य लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है।

चमोली पुलिस की आम जनता से अपील है कि हेलीकॉप्टर बुकिंग करने से आधिकारिक वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर से ही टिकट बुक कराएं अंजान लिंक, ऑनलाइन ऑफर से सम्बंधित लिंक पर क्लिक ना करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइवर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा फर्जीवाड़े के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10,000/रुपये, व पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा 5000/-रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *