जिलाधिकारी ने यूक्रेन से बार्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों के परिजनों से उनके आवास पर की मुलाकात

जिलाधिकारी ने यूक्रेन  से बार्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों विनायक थपलियाल एवं अस्मिता थपलियाल के परिजनों से उनके आवास पर की मुलाकात

(विकास गर्ग)
देहरादून । जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज यूक्रेन  से बार्डर में पंहुचे मेडिकल के विद्यार्थियों विनायक थपलियाल एवं अस्मिता थपलियाल के परिजनों से उनके  आवास समृद्धि एनक्लेव कारगी चैक पर मुलाकात की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पीएमओ कार्यालय जनपद एवं राज्य के विद्यार्थी एवं लोगों को घर वापसी के लिए निरन्तर भारतीय दूतावास से समन्वय बनाये हुए है तथा निरन्तर भारतीय विद्यार्थी एवं लोगों को सकुशल घर वापसी के लिए कार्य में जुटी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी  से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों विद्यार्थी की वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर परिजनों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों ने बताया है कि भारतीय दूतावास भी बच्चों सेे नियमित सम्पर्क बनाये हुए है। उन्होंने परिजनों को छात्रों की वापसी के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन द्वारा  यूक्रेन में फंसे जनपद एवं राज्य के लोगों व छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए शासन एवं केन्द्र सरकार से नियमित सम्पर्क  बनाते हुए सूचनाओं  का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने ऐसे सभी परिजनों से जिनके बच्चे एवं रिश्तेदार वर्तमान मे यूके्रन में फंसे है को जिला आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल आई0डी0- deoc.pgrc.ddn@gmail.com     पर सूचना आदान प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि यूके्रन में फंसे लोगों को देश वापस लाने में जल्द से जल्द कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 65 लोगों एवं छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना के क्रम में 24 लोगों को देश वापस लाया जा चुका है जबकि 41 लोगों को वापस लाया जाना शेष है जिसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी हैं
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *