टिहरी पुलिस द्वारा फरार चल रहे वारंटी को किया गया गिरफ्तार

टिहरी पुलिस द्वारा फरार चल रहे वारंटी को किया गया गिरफ्तार

(संवाददाता News Express18)

टिहरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशा के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली कीर्तिनगर पर काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी मातबर सिंह रावत पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी ग्राम जखण्ड़ पट्टी बारजूला तहसील कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल, हॉल वर्तमान पता 131 लखड़गाड़ थाना रायवाला जिला देहरादून उम्र करीब 39 वर्ष, अन्तर्गत धारा 138 NI ACT में, कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा उसके मसकन से गिरफ्तार कर मा0न्या0 न्यायिक मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर के समक्ष प्रस्तुत कराया गया। मा0न्या0 के आदेशानुसार वारण्टी उपरोक्त को जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया।


पुलिस टीम- अ0उ0नि0 शशिकान्त, हे0कानि0 89 ना0पु0 मनमोहन सिंह बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *