टीकाकरण बढाये जाए,जनपद के मुख्य बाजारों, शाॅपिंग माल्स में मोबाईल टीमों के माध्यम से टीकाकरण करवाया जाए : डीएम
(विकास गर्ग)
देहरादून । जनपद में कोविड वैक्सीनेशन मेला मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद में टीकाकरण कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने हेतु जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के साथ समन्वय कर अभिनव प्रयोग पर मंथन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा टीकाकरण बढाये जाने हेतु जनपद के मुख्य बाजारों, शाॅपिंग माल्स में मोबाईल टीमों के माध्यम से टीकाकरण करवाया जाए तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों जिनका अभी टीकाकरण नहीं हो पाया है उनको टीकाकरण करने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी है के लिए भी विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण करवाया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी लि0 से समन्वय करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए ताकि जनपद में 18 अक्टूबर 2021 से 02 नवम्बर तक मनाये जाने वाले वैक्सीनेशन मेला में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाया जाए, इसके लिए विभिन्न माध्ययों से प्रचार-प्रसार भी किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार (आईएएस), अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ शिव प्रसाद बरनवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/अपर मुख्य अधिकारी स्मार्ट सिटी के.के मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज कुमार उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ दिनेश चैहान, सर्विलांस अधिकारी डाॅ राजीव दीक्षित, स्मार्ट सिटी लि0 के वित्त निंयत्रक अभिषेक आनंद एवं एजीएम जे.एस चैहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
