ट्रैफ़िक पुलिस ने ड्रोन का किया उपयोग, सड़क खोद रहे कॉंट्रैक्टरो पर हुई कार्यवाही

ट्रैफ़िक पुलिस ने ड्रोन का किया उपयोग, सड़क खोद रहे कॉंट्रैक्टरो पर हुई

(संवाददाता News Express 18)

देहरादून। यातायात पुलिस देहरादून द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु किये जा रहे प्रयासों में ड्रोन से भी मदद ली जा रही है। देहरादून ट्रैफ़िक पुलिस पूरे देश की एक मात्र ही ऐसी पुलिस है जो ड्रोन के माध्यम से ट्रैफ़िक चालान करने की क्षमता रखती है। जहां एक ओर ड्रोन के माध्यम से यातायात जाम की स्थिति में उसको व्यवस्थित किये जाने में सहायता मिल रही है वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त निर्माणदायी संस्था द्वारा निर्माण सामग्री मार्ग पर ही फैलायी जा रही है जिससे यातायात व्यवस्था में असुविधा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की भी सम्भावनाएं बनी हुई है, जिन पर ड्रोन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिस क्रम में दिनांक 21/06/2023 को सीएमआई अस्पताल के पास तथा राजपुर रोड स्थित बफेट के सामने निर्माणदायी संस्था द्वारा फैलायी गयी निर्माण सामग्री पर अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशानुसार सम्ब्धित थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया है, साथ ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को उचित हिदायत दी गयी यदि भविष्य में भी इस प्रकार की पुनरावृति की जाती है तो पुलिस अधिनियम के अतिरिक्त भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *