डीजीपी उत्तराखंड से मिले उत्तराखण्ड के 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में पदक प्राप्त खिलाड़ी
(विकास गर्ग)
देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 14 नवम्बर, 2022 से 20 नवम्बर, 2022 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 01 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य पदक के साथ कुल 09 पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
आर्म कुश्ती- 55 किग्रा वर्ग में आरक्षी कैलाश लाल ने स्वर्ण पदक, बॉडी बिल्डिंग- 55 किग्रा वर्ग में आरक्षी त्रिलोक सिंह और वेट लिफ्टिंग- 73 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी राजकुमार परिहार ने रजत पदक, बॉडी बिल्डिंग- 65 किग्रा वर्ग में आरक्षी जितेन्द्र सिंह, 90 किग्रा वर्ग में आरक्षी अमित क्षेत्री, बॉक्सिंग- 60 से 63 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी विनीता महर, 63 से 66 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी हेमन्ती मेहता, वेट लिफ्टिंग- 73 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल, पावर लिफ्टिंग- 105 किग्रा वर्ग में मुख्य आरक्षी भगवन्त सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया।
अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
