दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद 02 अभियुक्त गिरफ्तार
घनसाली। दिनांक 25.04.2026 की मध्य रात्रि को थाना घनसाली को स्वास्थ्य केंद्र पिलखी से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला-उम्र 22 वर्ष को उनके पति एवं ससुर द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना घनसाली पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई।
मृतका का विवाह एक वर्ष पूर्व होने के कारण नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही तहसीलदार घनसाली द्वारा संपादित की गई। इसके उपरांत पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय टिहरी में कराया गया।
फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।
मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टिहरी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 29.04.2026 को मुकदमे में नामजद 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है।
टिहरी पुलिस – अपराध के विरुद्ध सख्त, न्याय के प्रति प्रतिबद्ध
