दीया चौधरी ने जीती नेशनल सीरीज गर्ल्स टेनिस एकल अंडर -14
(संवाददाता News Express 18)
देहरादून । हेरिटेज स्कूल, नार्थ कैम्पस, सहस्तरधारा रोड की 13 वर्षीय कु. दीया चौधरी ने नेशनल सीरीज गर्ल्स टेनिस अंडर -14 के ख़िताब पर गुजरात की शैवी दलाल को आसानी से हरा कर कब्जा किया l
पंजाब के जिला जालंधर मे आयोजित अंडर -14 आयु वर्ग की नेशनल सीरीज गर्ल्स सिंगल्स अंडर -14 के टेनिस टूर्नामेंट मे दीया चौधरी ने फाइनल मे अति उत्तम प्रदर्शन करते हुए गुजरात की शैवी दलाल को आसानी से 6-0,6-1से हरा कर ख़िताब पर कब्जा किया l ज्ञात हो कि इससे पूर्व दीया अंडर -14 ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी है।

प्रतियोगिता मे पुरे भारतवर्ष के पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, मध्यप्रदेश, हैदराबाद आदि के 64 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया l कु. दीया की इस शानदार उपलब्धि पर उसके कोच प्रीतम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि दीया ने पुरे टूर्नामंट मे शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ख़िताब पर आसानी से कब्जा किया l दीया अपने खेल के प्रति पूर्णरूप से समर्पित है एवं उसका भविष्य उज्ज्वल है l कु. दीया ने इस जीत का श्रेय अपने कोच प्रीतम सिंह को दिया ।
कु. दीया चौधरी कि इस उपलब्धि पर द हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, डायरेक्टर सिद्धार्थ चौधरी, श्रीमति सिद्धार्थ चौधरी, डायरेक्टर विक्रांत चौधरी, एस एस चौधरी, सेवा सिंह मठारु एवं स्कूल स्टाफ ने बधाई देते हुए कु. दीया के उज्जवल भविष्य की कामना की।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
