दून पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

दून पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

,(संवाददाता News Express18)

सहसपुर । अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन तथा चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किए गए हैं ।

जिसके क्रम में आज दिनांक : 04.08.2024 को थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु टीमो का गठन कर भाववाला, एकफाई यूनिवर्सिटी,भागीरथी एनक्लेव,पीठ वाली गली आदि स्थानों में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 70 चालान कर 700,000/ रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *