पुलिस लाईन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी,एसएसपी ने लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
टिहरी। नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध सम्मेलन का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुना उसके पश्चात SSP, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा विशिष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले 07 कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए ।
सर्वप्रथम एसएसपी द्वारा शीत लहर के चलते जनपद के थानों में कर्मचारियों हेतु गीजर एवं गर्म पानी हेतु मशीन लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
मादक पदार्थों की विक्री करने वालों के विरुद्द NDPS Act, के अंतर्गत कार्यवाहियों को बढ़ाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा CCTNS एवं महिला हेल्प लाईन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं लम्बित बिन्दुओं पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया।
विवेचनाओं, जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण एवं माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशिकाओं के तामील किये जाने हेतु भी समुचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये ।
थानों में उपलब्ध MDT पर आई सूचनाओं का रिस्पोन्स टाईम घटाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
साईबर एवं महिला अपराधों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
SSP द्वारा M.V Act, Excise Act एवं पुलिस एक्ट के चालान बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
पुरस्कृत कार्मिकों का विवरण निम्नवत है।
