प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत जनपद में 01लाख 10 हजार 62 उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत जनपद में 01लाख 10 हजार 62 उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी

शामली (कमल बंसल)

शामली। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण प्रदेश स्तर पर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार शामली में एमएलसी वीरेंद्र सिंह,मा० शामली विधायक शामली प्रसन्न चौधरी,जिलाध्यक्ष भाजपा तेजेन्द्र निर्वाल,जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सत्येन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव सहित विभागीय स्टाफ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादाई संबोधन को देखा और सुना गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास के साथ योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मिल रहा है। अपने संबोधन में मा० मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के अवसर पर स्वदेशी खरीदनें और कारीगर द्वारा बनाए गए दीपक ही अपने घर में जलायें जाने की बात कही। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित सभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में चाहे विकास की बात हो चाहे कानून व्यवस्था हो बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई है। आज किसी की हिम्मत नहीं कोई बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देख लें। आयोजित कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत जनपद में 01लाख 10 हजार 62 उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी राशि पी0एम0यू0वाई0 के ऐसे ए0सी0टी0सी0 लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होंगे तथा जिनके आधार प्रमाणित होंगे, उन लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी धनराशि अंतरित की गई है।

कार्यक्रम के उपरांत एमएलसी वीरेंद्र सिंह,विधायक शामली प्रसन्न चौधरी,जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, ब्लाक प्रमुख शामली जयदेव मलिक द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर गैस एजेंसी गैस वितरक कंपनी के बिक्री अधिकारी/जिला नोडल अधिकारी नवीन यादव ,पूर्ति निरीक्षक शामली मोहित,पूर्ति निरीक्षक ऊन, संदीप मोर्य,पूर्ति निरीक्षक कांधला शोदान सिंह, पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय योगेश, पूर्ति लिपिक दिनेश तिवारी, मनीष और समस्त आपूर्ति कर्मचारी शामली के साथ भारी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *