प्रधानमंत्री के फैन यक्षित तिवारी से मिले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

(संवाददाता News Express18)

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में हुई ऐतिहासिक जनसभा से एक रात्रि पूर्व प्रधानमंत्री के एक बड़े फैन यक्षित तिवारी से मिलने का सौभाग्य मिला।

यक्षित मात्र लगभग 12 वर्ष का बालक है, जो कि इतनी छोटी सी आयु में ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की रीतियों व नीतियों से प्रभावित हो गया और जब यक्षित को पता चला कि प्रधानमंत्री की ऋषिकेश में जनसभा होने वाली है तो प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनने व उनकी सिर्फ़ एक झलक देखने के लिए सभा स्थल पर एक रात पहले ही पंहुच गया।

इतनी छोटी उम्र में ही यक्षित के इस धैर्य व उत्साह के लिये उनको आज उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया व प्रधानमंत्री की तरफ़ से उन्हें नमस्कार किया। इस अवसर पर यक्षित की माता श्रीमती प्रिया तिवारी जी को भी सम्मानित किया।

आज वास्तव में देश में ही नही अपितु पूरे विश्व में प्रधानमंत्री Narendra Modi जी सबसे लोकप्रिय है और वह करोड़ों देशवासियों के हृदय पर राज करते है। आज पूरा देश उनके नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार होते हुए देख रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में एक बार पुनः देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *