(विनोद मिश्रा)
बांदा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भरोसा दिया है कि बांदा शहर को लो बोल्टेज की समस्या से शीघ्र छुटकारा मिलेगा। इसके लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सुझावों को कार्ययोजना का हिस्सा बनाकर शासन से स्वीकृति दिलायी जायेगी। इतना ही नहीं जनता कि के फोन न रिसीव करने वाले विद्युत अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी होगी।
ऊर्जा मंत्री शर्मा ने यह आश्वासन जूम एप से सदर विधायक द्विवेदी के साथ बातचीत में दिया।
विधायक द्विवेदी ने बांदा शहर समेत विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्या का विस्तार से मंत्री को जानकारी दियाऔर निराकरण भी बताया। उन्होंने कहा कि बांदा नगर में विद्युत भार कम करने के लिए कहला गांव में स्वीकृत 33/11 केवी उपकेंद्र का कार्य शीघ्र शुरु कराया जाए। खुरहण्ड व गिरवां को 33 केवी पोषक पीलीकोठी से अलग किया जाए।
पूर्व में प्रस्तावित अतर्रा ग्रामीण उपकेंद्र को बिलगांव में स्थापित करने से आसपास में गांवों को लो बोल्टेज से छुटकारा मिलेगा। दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत 11 केवी फीडर का निर्माण कराकर खुरहण्ड कस्बे की आपूर्ति को ग्रामीण फीडर से आजादी दी जाए। इसी तरह 132 केवी चिल्ला रोड से निर्गत 11 केवी पोषक जारी स्थित फीडर को हथौड़ा उपकेंद्र से पृथक करने के साथ ही हथौड़ा उपकेंद्र में 5 एमबीए क्षमता का इजाफा किया जाए।
तुलसी नगर उपकेंद्र से पचनेही के लिए अतिरिक्त फीडर का निर्माण की आवश्यकता है। इससे न केवल लो बोल्टेज से मुक्ति मिलेगी बल्कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी हो सकेगी।
विधायक द्विवेदी के अनुरोध पर बिजली मंत्री शर्मा ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है। शर्मा ने कहा है कि सभी प्रस्तावित कार्यों को कार्ययोजना का हिस्सा बनाकर जल्द ही मंजूरी दिलायी जायेगी।
उन्होंने बिजली इंजीनियरों के पब्लिक फोन न रिसीव करने की शिकायत को गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
