एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया
(विकास गर्ग)
1.जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें उनसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर स्वयं को बीएसएनल का अधिकारी बताकर एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर 50,000/- (पचास हजार) रुपये की धन राशि धोखाधड़ी से निकाली गई थी। जिस पर साईबर थाने से उप निरीक्षक हिम्मत सिंह व हेड कानि0 मुदित वर्मा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते सम्बंधित वॉलेट के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की संपूर्ण धनराशि रुपये 50,000/- (पचास हजार) वापस करायी गई। शिकायतकर्ता द्वारा थाना पुलिस का अभार व्यक्त करते हुये प्रसन्नता जाहिर की गयी ।
2.सीमाद्वार थाना बसन्तविहार देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा स्वंय को उनका परिचित बताते हुये कुछ शिकायतकर्ता के बैंक खाते में भेजना जिसे बाद मे प्राप्त कर लेना बताया, उक्त को परिचित समझते हुये उसके द्वारा भेजे गये लिंक पर क्लिक कर दिया गया जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता के खाते से रुपये 10,000/- धोखाधडी से निकाल लिये गये । उक्त शिकायत पर साईबर थाने से उप निरीक्षक निर्मल भट्ट व कॉन्स्टेबल नरेश चन्द्र के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते सम्बंधित वॉलेट के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि रुपए 10000 (दस हजार) वापस कराए गए । शिकायतकर्ता द्वारा थाना पुलिस का अभार व्यक्त करते हुये प्रसन्नता जाहिर की गयी ।
3.कौलागढ़ थाना कैण्ट जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएसएनल का अधिकारी बन एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर 29997/- (उन्तीस हजार नौ सौ सतानब्बे) रुपये की धन राशि धोखाधड़ी से निकाली गई थी। जिस पर साईबर थाने से उप निरीक्षक हिम्मत सिंह व कॉन्स्टेबल मनोज बेनीवाल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते सम्बंधित वॉलेट के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की 8000 (आठ हजार) रुपए वापस कराए गए। संदिग्ध कॉलर/लाभार्थी की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
4.डाकरा थाना कैण्ट जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएसएनल का अधिकारी बन एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर 39996/- (उनतालीस हजार नौ सौ छियानब्बे) रुपये की धन राशि धोखाधड़ी से निकाली गई थी। जिस पर साईबर थाना देहरादून से उप निरीक्षक हिम्मत सिंह व कॉन्स्टेबल मनोज बेनीवाल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते सम्बंधित वॉलेट के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की 2800 (दौ हजार आठ सौ) रुपए वापस कराए गए। संदिग्ध कॉलर/लाभार्थी की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
साईबर सुरक्षा टिप
किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।
KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें ।
ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।
किसी अजनबी या किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त संदेश का जवाब न दें जिसे आप नहीं जानते हैं।
कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उसे अपने वॉलेट/बैक सम्बन्धी को जानकारी साझा करें ।
किसी भी प्रकार के अन्जान लिंक पर क्लिक न करें ।
किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–
संपर्क: 0135-2655900
email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in
फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/
“जीवन में आगे बढते चलो, लालच को दूर करते चलो”
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
