बोलने में असमर्थ बुजुर्ग का पुलिस बनी सहारा,सोशल मीडिया की मदद से वापस परिजनों से मिलाया
मंगलोर। सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा मंगलोर में एक बुजुर्ग महिला घूम रही है जो कि बोलने में असमर्थ है। महिला कांस्टेबल को भेज कर बुजुर्ग महिला को थाने लाया गया। महिला से उसके नाम पते की कोई जानकारी नहीं मिल पाना समस्या उत्पन्न कर रही थी।
ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से बुजुर्ग महिला की फोटो प्रसारित कर मंदिर मस्जिदों से ऐलान करवाया गया जिसके फल स्वरुप बुजुर्ग महिला के परिजन थाने पर आए। बुजुर्ग को सकुशल पाने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद अदा किया। उक्त महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैl
