भाजपा नेता विकास गर्ग ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के प्राण पुरुष थे

भाजपा नेता विकास गर्ग ने कहा अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के प्राण पुरुष थे

(संवाददाता NewsExpress18)

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर उनको स्मरण करते हुए कहा कि आज के दिन का जो महत्व है उसका संपूर्ण विश्व सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है।

उन्होंने कहा वह सहजता, सरलता और देश के उत्कर्ष के राजनीति के लिए निरंतर चिंतित रहते थे। विश्व मंच पर जिस प्रकार उन्होंने देश का नेतृत्व किया वह आज सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने जब उन्हें विश्व में भारत का नेतृत्व करने के लिए भेजा तो उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री और सरकार की विश्व पटल पर प्रशंसा करी तो कुछ पत्रकारों ने उस समय अटल बिहारी बाजपेई से यह प्रश्न किया कि आपने भारत सरकार और प्रधानमंत्री की तारीफ करी जबकि आप विपक्ष के नेता है तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का झंडा पार्टी मुख्यालय में छोड़ कर आया हूं और भारत के झंडे को अपने साथ लेकर आया हूं।

इतने महान व्यक्तित्व के धनी अटलजी ही हो सकते थे। वे सदैव भारत की आत्मा की विचारों से बंधे हुए थे। विशाल हृदय में उनके लिए हर किसी के लिए स्थान प्राप्त था।

कई बार उन्होंने संसद में कहा बिकाऊ माल जैसी इन बातों पर विश्वास नहीं करता यहीं से उनकी परिपक्व राजनीति की झलक हम सभी के लिए एक आदर्श पुरुष के रूप में स्थापित होती है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *