(संवाददाता News Express18)
देहरादून । भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह भाटी ने कहा
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों अपने संदेश में कहा आने वाले 12-13-14 जून को हरिद्वार लाल कोठी पर प्रतिवर्ष की भांति ईस वर्ष भी राष्ट्रीय चिंतन शिविर लगने जा रहा है।
उन्होंने कहा कितने ही पदाधिकारी जो राष्ट्र, प्रदेश और मंडल पर पद लिए हुए हैं आज तक किसी भी शिविर में उनकी हाजरी या सहयोग नहीं है।और न ही लखनऊ की महापंचायत में पहुंचे हैं उनकी भी छटनी की जानी संभव है। कितने जिले भी हैं जो किसी भी शिविर या महापंचायत में हाजरी नहीं देते हैं तो उन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक मुन्ना पांडे और राजेंद्र प्रसाद शास्त्री जी तथा वीर सिंह प्रभारी उत्तराखंड तथा अन्य सक्रिय राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष अभी से अपने अपने सर्किल में फोन करके सभी जिला अध्यक्षों को अवगत कराया जाए लगभग सभी के क्षेत्र तय हैं इसलिए अपने अपने क्षेत्रानुसार सभी से संपर्क साधा जाए ओर शिविर को सफल बनाने का प्रयास किया जाए तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट तय की जाए और निष्क्रिय जिलों की भी जिला अध्यक्ष भी अपने अपने जिले से निष्क्रिय पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार करें।
