भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मीटिंग में दी चेतावनी

(संवाददाता News Express18)

गाजियाबाद। जेवर कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज जी के द्वारा की गई।

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जेवर जाम और जेवर डिग्री कॉलेज में हो रहे विलंब को लेकर किसानों में आक्रोश हुआ क्षेत्रीय जनता काफी आक्रोशित है।

इन मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति आचार संहिता के बाद एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी या तो प्रशासन इस को लेकर कोई सख्त कदम उठाए।

इस मौके पर शिवकुमार, प्रमोद शर्मा, विश्वास नगर,पंकज शर्मा, ललित गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *