भूमाफियाओं द्वारा कब्जा गए स्थान पर अवैध निर्माण को हटवाने के लिए खुद पहुंचे मेयर

(विकास गर्ग)

रुड़की।नगर निगम की टीम द्वारा सुनहरा रोड स्थित निगम की भूमि को कब्जाए जाने तथा उस पर अवैध निर्माण किए जाने को लेकर निगम द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।मेयर गौरव गोयल नगर निगम के अधिकारियों एवं तहसीलदार आदि के साथ भूमाफियाओं द्वारा कब्जा गए स्थान पर पहुंचे,जहां उन्होंने जेसीबी के द्वारा हुए इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाया।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर उन्हें निगम की जमीन कब जाए जाने एवं उस पर अवैध निर्माण किए जाने की जानकारी मिली है,जिसे कब्जा मुक्त कराने के लिए ठोस कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा निगम की एक इंच भूमि को भी भू माफियाओं के कब्जे में नहीं जाने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि जिस जिस भूमि पर भी अवैध निर्माण अथवा जमीन पर कब्जा किया गया है उसे शीघ्र मुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान तहसीलदार दयाराम व प्रीतम सिंह,सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता,अधिशासी अभियंता रचना पायल,टैक्स निरीक्षक रविंद्र पंवार,लेखपाल वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *