महिला सांसद के वीडियो को झूठे व भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

देहरादून। वादनी सुश्री नेहा शर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी की मा० सांसद सुश्री कंगना रनौत द्वारा राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, चामुंडा मंदिर तथा गजानन महाराज मंदिर में की गई पूजा अर्चना के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं झूठे कैप्शन, पोस्ट, रील व टिप्पणियों के साथ प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें मा० सांसद द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को मा० प्रधानमंत्री, भारत सरकार की दीर्घायु के लिए करवाचौथ के अवसर पर वैवाहिक व्रत रखे जाने जैसे मिथ्या तथ्य प्रसारित किये जा रहे हैं।

उक्त भ्रामक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग आईडी से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे मा० महिला सांसद की गरिमा, सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को आहत करते हुए महिलाओं के प्रति अपमानजनक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उक्त वीडियो के माध्यम से हिंदू मंदिर में पूजा को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर करवा चौथ जैसी पवित्र धार्मिक परंपरा का मजाक उड़ाते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया जा रहा है।

उक्त वीडियो आपराधिक आशय से एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सोशल मीडिया पर प्रचारित/ प्रसारित कर महिलाओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है।

वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 275/26, धारा 66(C)/66(D) आईटी एक्ट व धारा – 196(1)/196(2)/299/3(5)/318(4)/336(3)/340(2)/352/ 353(2)/ 353(3)/356(1)/356(2)/61(2)/ 79 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के सुपुर्द की गई है, जिनके द्वारा उक्त अज्ञात सोशल मीडिया आईडी के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है, जल्द ही उक्त सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *