यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन ने स्वागत किया
देहरादून । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा संगठन द्वारा स्वागत किया गया । अपने इस 3 दिन के प्रवास में योगी मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक के साथ श्री बद्री केदार धाम के भी दर्शन करेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपराह्न 5 बजे जीटीसी हेलीपेड पहुंचे । जहां प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल और पार्टी संगठन की तरफ से प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी एवं टिहरी सांसद, वरिष्ठ विधायकों के नेतृत्व में स्वागत किया गया । इस दौरान मनवीर चौहान ने गंगोत्री धाम से लाई गंगाजली और धार्मिक चुन्नी भेंट कर उन्हे गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम आने का न्यौता दिया । पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उन्हें पहाड़ी सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक टोपी पहनाई ।
योगी जी का स्वागत करने वालों में टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, महापौर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, श्रीमति सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विश्वास डाबर, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, श्रीमति मधु भट्ट, नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रवक्ता श्रीमति हनी पाठक, श्रीमति सुनीता विद्यार्थी, करुण दत्ता, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेंद्र ढिल्लो, जगमोहन चंद, समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी शामिल थे ।
