(संवाददाता News Express18)
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
