रामपुर चुंगी,रुड़की पर जलभराव होने से लोगों को हो रही बड़ी परेशानी,वाहन पार कराने पर की जा रही वसूली

(संवाददाता News Express 18)

रुड़की।मानसून की लगातार हो रही भारी वर्षा से जहां पूरा प्रदेश जलमग्न है,वहीं हरिद्वार जनपद भी पूरी तरह से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।जनपद की नदियां पूरी तरह उफान पर हैं और हो रही भारी वर्षा के चलते रुड़की नगर भी पूरी तरह से वर्षा के पानी में डूबा हुआ है।सबसे खौफनाक स्थिति रुड़की के रामपुर चुंगी की है,जहां भारी जलभराव होने पर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में भारी वर्षा से निपटने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं,तो वहीं स्थानीय प्रशासन स्तर पर भी इस समस्या से निपटने व लोगों की आवाजाही सुचारू बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।रामपुर चुंगी पर कई फीट तेज बहाव पानी के चलते वोट लगाकर लोगों को राहत देने की कोशिश की जा रही है,तो वहीं रामपुर के लोगों द्वारा ट्रैक्टर लगाकर लोगों को पार कराया जा रहा है,कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इन ट्रैक्टर संचालकों द्वारा दोपहिया वाहनों से पास कराने का चार्ज पचास रुपए तथा चौपहिया वाहनों को पार कराने के नाम पर दो सौ तक की वसूली की जा रही है।

हालांकि पुलिस ऐसे लोगों को अवैध वसूली करने पर लठिया भी रही है। रामपुर चुंगी पर जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है,विगत अनेक वर्षों से यहां पर जलभराव की समस्या रही है,जिसका प्रमुख कारण रामपुर चुंगी से गुजरने वाले नालों पर अतिक्रमण कर छोटा करने तथा लगातार हो रहे आवासीय निर्माण के कारण वर्षा के पानी से जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है।समय रहते यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाला समय बड़ा ही कठिन होगा

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *