रायपुर पुलिस ने कामर्शियल मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ मुख्य पैडलर को किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने कामर्शियल मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ मुख्य पैडलर को किया गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 की परिकल्पना का साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद देहरादून में नशे की रोकथाम हेतु दून पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ-साथ नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.01.2024 को थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना मिली की थाना क्षेत्रान्तर्गत एक नशा तस्कर बाहरी जनपदों से नशीले इंजेक्शन लाकर नशे के आदि व्यक्तियों को मंहगे दामों में बेच रहे है । सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही हेतु रवाना की गयी।
पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुए सिक्यूआई तिराहा रायपुर के पास दौरान चैकिंग अभियुक्त शुभम कुमार को मय वाहन सं0 UK07TA-7673 (वैन) के गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से कमर्शियल मात्रा में प्रतिबन्धित कुल 46 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा ।

पूछताछ में अभियुक्त शुभम कुमार द्वारा बताया गया कि वह पेशे से बिजली फिटिंग का काम करता है। अपने महंगे शौकों की पूर्ति के लिये वह नशीले इंजेक्शन बहादराबाद हरिद्वार से एक व्यक्ति से खरीद कर लाता है जिन्हे वह नशे के आदि लोगों को बेच देता है, जिसकी उसे अच्छी कीमत मिल जाती है। पुलिस से बचने के लिये उसके द्वारा अपने पहचान वाले से स्कूल का वाहन लिया जाता है तथा उसी वाहन में नशे के आदि लोगों को ऊँचे दामों पर नशे के इंजेक्शन को बेचा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *