रोमियो बार मामले में पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे सरकार को: मोर्चा

विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाते हुवे कहा कि दो दिन पहले देहरादून के देर रात तक संचालित हो रहे रोमियो बार/ क्लब को बंद कराने के प्रकरण में पुलिस को कार्रवाई करने से रोकने एवं फटकारने के मामले में सरकारी काम में बाधा डालने व गलत कार्यों को संरक्षण देने वाले भ्रष्ट व गैर जिम्मेदार पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल राजीव स्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने।

उन्होंने कहा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने एवं इनकी संपत्ति की जांच के निर्देश सरकार को देने की मांग पत्र प्रेषित कर राजभवन से की, श्री नेगी ने कहा कि आईजी के संरक्षण में रात तीन- चार बजे तक आय दिन संचालित होने वाले रोमियो बार को 2 दिन पहले बंद कराने आए एसपी (सिटी) प्रमोद कुमार को जिस तरह से कार्यवाही करने से रोका गया एवं उनको वहां से चले जाने को कहा गया निश्चित तौर पर इशारा करता है कि इस बार में इनकी हिस्सेदारी है, एवं उनके संरक्षण में ही सिर्फ और सिर्फ यही बार आधी रात के बाद भी संचालित होता है।

रघुनाथ सिंह नेगी ने अपने आरोपों में कहा सूत्रब ताते हैं कि आईजी द्वारा माफियाओं व अनैतिक कार्य करने वालों को संरक्षण दिया जाता रहा है एवं कई बार इंस्पेक्टर व पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारियों को दबाव में लेकर अनैतिक व नियम विरुद्ध कार्य कराए जाते हैं।

सरकार को उक्त बार की सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने लानी चाहिए, जिससे ऐसे भ्रष्ट अधिकारी बेनकाब हों | मोर्चा इस मामले में दिलेर एसपी (सिटी) प्रमोद कुमार व पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोभाल की सराहना करता है, जिन्होंने लाठी लेकर बार से आईजी व अन्य लोगों को खदेड़ने के लिए मोर्चा संभाला था।

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि निर्धारित समय के पश्चात संचालित होने वाले मयखानों (बार) के कारण पूर्व में कई वारदात हो चुकी हैं तथा कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं | पूर्व में भी तथाकथित आईजी के संरक्षण में जनपद हरिद्वार में एक महिला की भूमि हथियाने का मामला भी सामने आया था । मोर्चा को भरोसा है कि राजभवन ऐसे गंभीर मामले में संज्ञान लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *