(संवाददाता NewsExpress18)
देहरादून। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है।
उत्तराखंड में कांग्रेस ने सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहां किसी भी राज्य में वे ऐसी व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। उन्होंने लोगों को भ्रमित करने के लिए ये घोषणा पत्र में डाला है।
हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नामांकन में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि हम अपनी जीत के प्रति पूर्णत: आश्वस्त हैं, हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
