वाहनो की वैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार,02 बडी बैटरी की गई बरामद

वाहनो की वैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार,02 बडी बैटरी की गई बरामद

(विकास गर्ग)
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मिली सफलता, थाना क्षेत्र मे वाहनो की वैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यो को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 बडी बैटरी की गई बरामद ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22/01/2022 को थाना पटेलनगर पर वादी पंकज कुमार पुत्र चन्देश्वर पासवान निवासी ट्रान्सपोर्ट नगर कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक-21-01-2022 को अपना वाहन (कन्टेनर) सं0-HR55L-9823 को लॉक करके सिद्वार्थ ट्रान्सपोर्ट के ऑफिस के सामने ट्रान्सपोर्टनगर मे खडा करके चला गया था जब दिनांक-22-01-2022 को मै अपने उपरोक्त वाहन को स्टार्ट करने के लिए वापस आया तो देखा कि मेरी गाडी से वैटरी चौरी हो गई है।

इस सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-80/2022 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 योगेश दत्त द्वारा संपादित की जा रही है ।

घटना के शीघ्र अनारण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर नरेन्द्र पन्त के निकट प्रवेक्षण मे रविन्द्र सिह यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा टीम गठित कर रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर घटना स्थल पर आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 46 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुये संदिग्ध व्यक्तयों से पूछताछ की गयी । इसके अतिरिक्त पूर्व में चोरी /नकबजनी मे प्रकाश में आये अभियुक्त गणों, जमानत व पैरोल पर चल रहे अभियुक्त गणों का सत्यापन किया गया ।

जिसके क्रम में पुलिस टीम को CCTV कैमरो को चैक करने पर पाया कि दो व्यक्तियों का मिलान घटना स्थल के आस-पास से लिये गये फुटेज से हुआ है । तस्दीक करने व मुखबीर की सूचना पर दिनांक 27-01-2022 को दो व्यक्ति सेवलखुर्द शमशान घाट के पास दिखाई दिये जिन्हे सन्दिग्ध पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा पकड लिया ।

पूछताछ करने पर दोनो व्यक्तियों द्वारा अपना नाम क्रमशः1- गणेश कुमार पुत्र हरकिशन साहनी निवासी फेज-2 ट्रान्सपोर्ट नगर कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून मूल पता- ग्राम भगवानपुर कमला थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर उम्र 32 वर्ष 2-राजू साहनी पुत्र महेन्द्र साहनी निवासी फेज-2 ट्रार्न्सपोर्टनगर जोपडी आई0एस0बी0टी0 कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून मूल पता- ग्राम माधवपुर थाना मोरोबसवाडा जिला दरभंगा विहार उम्र 23 वर्ष पकड लिया । जिनसे पूछताछ की गई तो उनके द्वारा ट्रान्सपोर्टनगर से वाहन सं0 उपरोक्त से वैटरी चोरी करना स्वीकार किया है ।जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 बडी बैटरी बरामद की गई ।

अभियुक्त गणो को धारा 379/411 भादवि मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणो को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *