विदाई से पहले गैंस्टर राजा उर्फ इरफान का भी ट्रीटमेंट कर गए कप्तान,एसएसपी अजय सिंह की रणनीति से रहे माफियाओं के सपने चकनाचूर

विदाई से पहले गैंस्टर राजा उर्फ इरफान का भी ट्रीटमेंट कर गए कप्तान,
एसएसपी अजय सिंह की रणनीति से रहे माफियाओं के सपने चकनाचूर

(विकास गर्ग)

हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह द्वारा बेनामी सम्पत्ति जोड़ने वाले माफियाओं पर लगाम लगाकर समाज को सशक्त एवं सकारात्मक संदेश देने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सकारात्मक पहलु लगातार नजर आ रहे हैं।

ताजा मामला गैंगलीडर राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ से जुड़ा है। गैंगस्टर राजा द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी से सम्पत्ति अर्जित कर अपनी पत्नी के नाम पर दादूपुर रुड़की में 01 प्लॉट क्रय किया गया था तथा खुद के नाम पर एक वाहन (महेन्द्रा बोलेरो) क्रय किया गया था। वर्तमान में राजा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 18, एनडीपीएस एक्ट में 02 तथा अन्य भा.द.वि. में 01 मुकदमा दर्ज है।

गैंगलीडर राजा उर्फ इरफान एवं उसके गैंग के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धारा 14 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रेषित की गई रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा उक्त भूखण्ड एवं चारपहिया वाहन को कुर्क करने का आदेश जारी करते हुए तहसीलदार हरिद्वार को अचल सम्पत्ति का प्रशासक नियुक्त किया गया है। साथ ही चल सम्पत्ति वाहन (बोलेरो) को थाने दाखिल किए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक रानीपुर को नामित किया गया है।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *