श्रद्धा पूर्वक मनाई गई चैत्र महीने की संग्रांद
(सेवा सिंह मठारू)
देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून के तत्वावधान में चैत्र महीने की संग्रांद कथा – कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई नानक शाही संम्बत 553 के अनुसार नये साल के आगमन की ख़ुशी में संगत को कमेटी की तरफ से बहुत बहुत वधाईयां ।
प्रातः नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द ” बाबा विख देखिआ संसार “का गायन गायन किया l गुप्त परिवार द्वारा रखे गए श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये, भाई गुरदियाल सिंह जी ने शब्द “सतगुरु दया करे सुखदाता हम लावे आपन पाली “एवं भाई देवेंदर सिंह जी हज़ूरी रागी गुरुद्वारा पटेल नगर वालों ने शब्द “देहो दर्श सुख दातिया, मैं गल विच लेहो मिलाये जिओ “का गायन कर संगत को निहाल किया ।
हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने कहा कि प्रभु को एक क्षण के लिये भी नहीं भूलना चाहिए, क्यूंकि संसार में उन्हीं का आना सफल माना जाता है जो प्रभु के गुण गायन करते हैं, प्रभु कण कण में विराजमान है। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया, कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका।
इस अवसर पर प्रधान गुरबक्श सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, रजिंदर सिंह राजा, दीदार सिंह , अरविंदर सिंह, हरदेव सिंह, जसवंत सिंह सपल, भूपिंदर सिंह आदि उपस्थित थे l
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
