सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला हुवे सेवानिवृत्ति

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला हुवे सेवानिवृत्ति

(विकास गर्ग)
देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में दोनों अधिकारियों को विदाई दी गई ।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला की सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सूचना महानिदेशक ने कहा कि मनुष्य के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय उसका सेवाकाल होता है। हमारे जीवन का यह अनमोल समय होता है, क्योंकि राष्ट्र सेवा के लिए अपना योगदान देने का यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अनिल चंदोला एवं श्री गोपाल सिंह राणा ने सूचना विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है। जब कर्म के प्रति भावना जुड़ी होती है, तो वह मन को संतुष्टि और प्रसन्नता देती है। कार्य के साथ सद्व्यवहार एवं विनम्रता बहुत जरूरी है। आम जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सूचना विभाग की बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी को टीम भावना से कार्य कर आगे बढ़ना है।

अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला ने अपने 36 वर्षों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इन 36 सालों में उन्हें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जो कार्य टीम भावन से होते हैं, उनके परिणाम अधिक सुखद होते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग को आधुनिक संसाधनों के अधिक उपयोग पर बल देना होगा।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, संयुक्त निदेशक (से.नि) राजेश कुमार, उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना एवं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *