स्कूटी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार स्कूटी बरामद

स्कूटी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार स्कूटी बरामद

(विकास गर्ग)

देहरादून। रविवार को कोतवाली नेहरू कॉलोनी में शिकायतकर्ता भावना मनोला पुत्र रमेश मनोला निवासी अलकनंदा एनक्लेव रिंग रोड अपर नथनपुर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून* के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिनांक 12/12/2021 को स्कूटी चोरी के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में दिया था।

शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली हाजा पर मु0अ0स0490/ 21 धारा-379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी जोगीवाला के सुपुर्द की गई ।

स्कूटी चोरी की घटना को गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के द्वारा स्कूटी बरामद करने व स्कूटी चोर को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश देकर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नेहरू कॉलोनी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए निम्नलिखित प्रयास किए गए।

1-घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

2- घटनास्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

4- सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज मुखबिर तंत्र को लेकर सक्रिय किया गया।

उपरोक्त किए गए कार्यों से गठित टीम द्वारा दिनांक 13/12/21को मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे लोअर नथन पुर वाली रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं नशे का आदी हूं नशा करने के लिए मैंने स्कूटी चोरी की थी जिसको मैं बेचने ले जा रहा था कि आप ने पकड़ लिया अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा l

नोट चोरी से संबंधित स्कूटी बरामद होने पर अभियोग में 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई
नाम पता अभियुक्त-शशांक पंत पुत्र आत्माराम पंत निवासी जेल रोड shidowala थाना प्रेम नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष

बरामदगी विवरण- 01 स्कूटी ग्रे कलर

पुलिस टीम–( 1)–Si दीपक गैरोला चौकी प्रभारी जोगीवाला (2) कॉ075 सोवन सिंह ( 3) कां0720 देवेंद्र सिंह (3) कां0221 मोहित शर्मा चौकी जोगीवाला।

NelwsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *