स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण
(संवाददाता News Express18)
देहरादून। दिनॉक: 31-07-2024 को थाना कोतवाली नगर पर वादी डॉ0 वरूण कुमार पुत्र श्री विज कुमार निवासी 185 पार्क रोड, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनॉक 30-07-2024 की दोपहर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-डीबी- 7449 को घर के बाहर से चोरी कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 326/24 धारा- 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों का हुलिया प्राप्त कर सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी एकत्रित की गयी तथा दिनाँक 31/07/2024 की रात्रि में चैकिंग के दौरान लक्ष्मण चौके के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को चोरी की स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-डीबी- 7449 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो मजदूरी का कार्य करते हैं तथा नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये ही उनके द्वारा स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- लक्ष्मण साहनी उर्फ लच्छो पुत्र कुसेसर साहनी निवासी हाल किराएदार गुरूद्वारा गांधी ग्राम, चौकी लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून उम्र- 22 वर्ष
2- बबलू पासवान पुत्र दिलीप पासवान निवासी हाल किराएदार लाली पाली शिवाजी मार्ग, चौकी लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
बरामदगी:-
एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-डीबी- 7449
पुलिस टीम :-
1- उ०नि० जगदम्बा प्रसाद
2- हे०कॉ० राजेश कुमार
3- कॉ० अजय कुमार
