स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी,चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की वर्षवार चयन सूची

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 1377 नर्सिंग अधिकारी,चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की वर्षवार चयन सूची

(संवाददाता News Express 18)

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र ही 1377 नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने काफी मसक्कत के बाद वर्षवार श्रेष्ठता सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम स्वास्थ्य महानिदेशालय को सौंप दिये हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय शीघ्र ही श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले इन नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में करेगा।

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा राज्य के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रिक्त महिला एवं पुरूष नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों को भरे जाने के लिये बोर्ड को अधियाचन उपलब्ध कराया गया था। जिसके सापेक्ष चयन बोर्ड द्वारा अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इसके उपरांत अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक प्रामण पत्रों की जांच कर वर्षवार श्रेष्ठता सूची तैयार की गई। जिसमें कुल रिक्त पदों के सापेक्ष 1461 महिला-पुरूष नर्सिंग अधिकारियों को श्रेष्ठता सूची में चयनित किया गया। जिनमें से 1377 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत किया गया जबकि विभिन्न श्रेणी के 103 पदों पर अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण इन पदों को भविष्य के लिये अग्रेनीत किया गया है। जबकि वर्षवार श्रेष्ठाता सूची में स्थान पाने वाले 84 अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिकाओं के क्रम में रोक दिया गया है। इस प्रकार 1564 रिक्त पदों के सापेक्ष 1377 पदों पर अंतिम श्रेष्ठता सूची जारी कर दी गई है। जिसके तहत नर्सिंग अधिकारी महिला डिप्लोमाधारक की संख्या 748, नर्सिंग अधिकारी महिला डिग्रीधारक 370, नर्सिंग अधिकारी पुरूष डिप्लोमाधार 163 एवं नर्सिंग अधिकारी पुरूष डिग्रीधारक वर्ग में 96 का चयन किया गया है।

बयानडॉ0 धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को लम्बे अर्से बाद 1377 नये नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। जिनकी प्रथम तैनाती सूबे के पर्वतीय जनपदों के राजकीय चिकित्सालयों में शीघ्र कर दी जायेगी। जिससे कि दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर एवं मजबूत बनाया जा सकेगा।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *