हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली से लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए लुटेरे,एसएसपी का क्विक रिएक्शन
(विकास गर्ग)
देहरादून। कन्ट्रोल रूम रुड़की से देर रात मिली सूचना कि “भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा के पास से तीन चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कॉलर से उसकी कार यूके 17 Q 1564 को लूट कर उसके साथ मारपीट की गई है” पर पूरी हरिद्वार पुलिस एलर्ट मोड पर आ गई। तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू हुई।
इस सूचना पर भगवानपुर थाने के नाइट ऑफिसर एसआई कर्मवीर सिंह व एसआई दीपक चौधरी द्वारा मातहत के सहयोग से लूटी गई कार का पीछा किया। रात्रि चेतक पर नियुक्त का0 बृजेश मुरारी एवं होमगार्ड धर्मेंद्र द्वारा उक्त वाहन के मनोकामना मंदिर से कलियर रोड की तरफ बैरियर तोड़कर भागने की सूचना पर उक्त कार का पीछा किया गया। लगातार वायरलेस सेट पर फ्लैश हो रही सूचना पर बहादराबाद पुलिस से नाइट ऑफिसर एसआई हेमंत भारद्वाज एवं pc3 चालक कॉन्स्टेबल शाह आलम द्वारा संधार कंपनी तिराहे पर एक ट्रक को इस प्रकार से सड़क पर खड़ा किया कि कोई पार न जा सके चौतरफा हरिद्वार पुलिस से घिर जाने पर इमली खेडा रोड पर बदमाशों को मजबूरन लूटी गई कार को पथरी रो पुल के निकट छोडकर भागना पड़ा।
अन्धेरे का फायदा उठाकर अलग-अलग दिशा में फरार हुए बदमाशों के खिलाफ थाना भगवानपुर एवं थाना बहादराबाद में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है बदमाशों की तलाश जारी है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
