पैक्स कम्प्यूटराईजेशन तथा रिकांउशिलेशन कार्यो को 01 माह के भीतर पूर्ण करने के डीएम के निर्देश

पैक्स कम्प्यूटराईजेशन तथा रिकांउशिलेशन कार्यो को 01 माह के भीतर पूर्ण करने के डीएम के निर्देश

(संवाददाता News Express 18)

देहरादून । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद की पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के लिए केन्द्र प्रायोेजित परियोजना हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण समिति (डीएलआईएमसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पैक्स कम्प्यूटराईजेशन तथा रिकांउशिलेशन कार्यो को 01 माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए तथा इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

समिति के संयोजक/महाप्रबन्धक जिला सहाकारी बैंक ने अवगत कराया कि जनपद में 39 समितियां है, जिनमें से 18 समितियों की डेएन्ड की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समितियों के कम्प्यूटराईजेशन एवं रिकांउसिलेशन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें इस कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए कार्यों को पूर्ण करें।

बैठक में जिला सहायक निबन्धक सुमन कुमार, डीडीएम नाबार्ड पुनीत कुमार,महाप्रबन्धक एवं सयोंजक सी.के कमल, उप महाप्रबन्धक श्रीमती सुधा वर्मा, आर एम अभिषेक बौंठियाल, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन के प्रभारी राम रावत, विपिन कुमार, अर्जुन गिरी आदि उपस्थित रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *