ADD S.P टिहरी गढ़वाल ने पुलिस फोर्स को चुनाव ड्यूटी के लिए किया रवाना

ADD S.P टिहरी गढ़वाल ने पुलिस फोर्स को चुनाव ड्यूटी के लिए किया रवाना

टिहरी। आज उपचुनाव कराए जाने की दृष्टिगत बुधवार को ब्लॉक थत्यूड से पुलिस पार्टियों को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा ब्रीफिंग लेने के बाद चुनाव ड्यूटी के लिये रवाना किया गया।

जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत विकासखंड जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य 15 बिस्टौषी में निर्वाचन क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जोनल प्रभारी क्षेत्राधिकारी चंबा श्री सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी तथा सैक्टर प्रभारी 1- उप0 नि0 राहुल थापा 2- उप0 नि0 विनोद शर्मा 3- अनिल भट्ट 4- SSI छाम उप0 नि0 दिनेश बल्लभ को बनाया गया है।

15 बिस्टौसी जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में कुल 28 मतदान केंद्र है जिसमें 21 केंद्र संवेदनशील एवं 7 केंद्र अति-संवेदनशील है।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी चंबा एस0 ओ0 थत्थूड शांति प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *