आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से भवतारिणी श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस सम्पन्न

कुम्भ नगरी हरिद्वार में पतितपावनी माँ गंगा के तट पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से भवतारिणी श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ।

(संवाददाता NewsExpress18)

कथा के द्वितीय दिवस के प्रमुख अंश–

द्वितीय दिवस की कथा के आरंभ में पूज्य आचार्य श्री जी ने कहा किअन्तःकरण की निर्भयता और विनम्रता ही कथा का फलादेश है।समूची प्रकृति को जीतने का एकमात्र साधन विनयता है। उपासना में साधक और साध्य का मन एक हो जाता है।
परीक्षित उपाख्यान में पूज्य आचार्य श्री कहते हैं कि परमात्मा ही गुरु के रूप में जीवन मे प्रकट होता है। अच्छे मार्गदर्शक या तो पुण्य से मिलते हैं या भगवत्कृपा से !! जिस दिन आप मूल प्रकृति में ,स्वभाव में लौटेंगे , देहयात्रा से विमुख होंगे अंतर्मुखी होंगे तो आप अपने भीतर विद्यमान परमात्मा से साक्षात्कार कर लेंगे ,तीर्थ से मिल लेगें।

पूज्य श्री कहते हैं कि विपत्ति काल में पूर्वजों का,महापुरुषों का और ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। श्रृंगी ऋषि के पुत्र से श्रापित होने पर राजा परीक्षित स्मरण करने लगे कि गर्भ में मुझे मारने के लिए ब्रह्मास्त्र आया था । हे प्रभु ! उस समय आपने नारायण बनकर शस्त्र से हमारी रक्षा की थी। आज मुझसे किसी तपस्वी ऋषि का अपमान हुआ है, इसलिए शास्त्र से रक्षा के लिए आप गुरु बनकर जीवन में आइये। परीक्षित की प्रार्थना करने पर जैसे प्राची से सूर्य का उदय होता है वैसे ही शुकदेव मुनि प्रकट हो गए। पूज्यश्री कहते हैं कि अंतःकरण की निर्भयता सत्संग का फलादेश है। इस प्रकार परीक्षित के प्रश्न और शुकदेव मुनि द्वारा भगवान के गुणानुवादों के वर्णन से राजा सहज हो गए।


तदनन्तर पूज्य आचार्य श्री जी ने सृष्टि के आरंभ की कथा सुनाई ! पूज्यश्री कहते हैं कि कल्पांत में नारायण और उनके नाभि कमल से ब्रह्मा जी का जन्म हुआ। ब्रह्मा जी से मनु शतरूपा हुए और वही से मैथुनी सृष्टि का प्रारम्भ हुआ।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *