ऋषिकेश में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि, डीएम ने दिए ये बड़े आदेश
(विकास गर्ग)
देहरादून । जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग की रोकथाम हेतु क्षेत्र को तीन भागों यथा इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन, डिजीज फ्री जोन में विभाजित करने के आदेश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है, से एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सूअर मांस /सुअर मास की दुकानो /सुअर आवगमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानीय डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय करने तथा रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करतेे हुए कार्कसंज को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किये जाने के निर्देश दिए गए है।
सर्विलान्स जोन- इन्फेक्टेड जोन से 10 कि०मी० की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवगमन पूर्णतया वर्जित होगा तथा प्रत्येक 15 दिनों में उक्त क्षेत्र से सूअरों के नमूने प्राप्त कर जांच हेतु सम्पर्क ICAR-NISHAD भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाने के निर्देश दिए गए है।
डिजीज फ्री जोन सर्विलांस जोन से बाहर के जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किये गए हैं। उक्त क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्र में नहीं भेजा जायेगा और न ही लाया जायेगा। अर्थात सूअर पशुओं का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त प्रतिबन्ध आगामी 2 माह अथवा क्षेत्र में रोग प्रकोप की सूचना शून्य होने तक, जो बाद में हो, तक लागू रहेगें।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
