(विकास गर्ग)
देहरादून। उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर आ रही है जहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी खर्चों को कम किये जाने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।
जहां बीते दिन विभागों की ओर से दिए जाने वाले विज्ञापनों पर मुख्य सचिव एसएस संधू ने आदेश जारी कर पूरी तरीके से रोक लगा दी है।
तो वहीं,अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए इस बाबत आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं कि अब निजी होटलों में होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री जनता दर्शन हॉल में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव एसएस संधू को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राजधानी देहरादून के सभी सरकारी कार्यक्रम निजी होटलों के बजाय मुख्यमंत्री जनता दर्शन हॉल में आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलों में भी यही कार्य प्रणाली लागू करने के लिए जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए जाएं।
मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए फैसले से सरकारी कार्यक्रमों पर होने वाले खर्चे की बचत होगी।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
