कर्मचारी यूनियन शाखा देहरादून डिपो का वार्षिक चुनाव आईएसबीटी देहरादून चुनाव सम्पन : अशोक चौधरी

कर्मचारी यूनियन शाखा देहरादून डिपो का वार्षिक चुनाव आईएसबीटी देहरादून चुनाव सम्पन : अशोक चौधरी

(विकास गर्ग)
देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कर्मचारी यूनियन शाखा देहरादून डिपो के वार्षिक चुनाव आईएसबीटी देहरादून स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुए।
चुनाव अधिकारी के रूप में अनिल कुमार एवं सत्येंद्र तिवारी उपस्थित रहे। तथा मंडलीय मंत्री जितेंद्र कुमार द्वारा चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। संचालन के पी सिंह द्वारा किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी हरेंद्र कुमार रहे। चुनाव कार्यक्रम में यूनियन के लगभग 50 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यकारिणी गठित की गई।

नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष/ मंत्री द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए संकल्प लिया गया कि यूनियन वर्ष 2022 में निम्न संकल्पों को पूर्ण करने हेतु कार्य करेगी,जिसमे
कर्मचारियों का हित हो सके।

1- मुख्यालय के सर्कुलर संख्या 164 में किए जा रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न,वेतन रिकवरी, ग्रेड डाउन, करने की कार्रवाई पर अंकुश लगाया जाएगा।

2-वाहनों के ब्रेकडाउन/ वाहनों की उपलब्धता न होने की दशा में ड्यूटी पर उपस्थित संविदा/ विशेष श्रेणी कार्मिकों को निश्चित मानदेय दिलाया जाएगा।

3- संविदा / विशेष श्रेणी कार्मिकों को ग्रेच्युटी के मद में निगम द्वारा एक ससम्मान फंड विकसित कराया जाएगा।

4- सभी विशेष श्रेणी/ संविदा कार्मिकों को वर्ष में 15 दिन अर्जित अवकाश दिलाया जाएगा।

5- सभी विशेष श्रेणी/संविदा कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के समय सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र सेवानिवृत्ति परिचय पत्र दिलाया जाएगा।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष विनय कुमार जोशी,शाखा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, शाखा मंत्री विनीत कुमार, शाखा संयुक्त मंत्री वाजिद हसन, शाखा संयुक्त मंत्री अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *