देहरादून में दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या,छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(विकास गर्ग)

देहरादून । देहरादून में कल दिनदहाड़े एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी देहरादून से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी से वह बच नहीं पाया।
प्राप्त समाचार के अनुसार घटना सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज डांडा खुदानेवाला में घटित हुई । मृतक छात्रा इसी कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गोली लगने के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत दादा नगर स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा को उसी के परिचित आदित्य नाम के युवक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

मृतक छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णा नगर ज्वालापुर हरिद्वार यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। तभी सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा।


वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फरार आदित्य की तलाश में अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए दबिशे देनी शुरू की और पुलिस को आदित्य को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिल गई।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *