जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
(विकास गर्ग)
देहरादून । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से भारत में जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के कार्य, भूमिका तथा कार्यशैली पर विभिन्न प्रश्न किए। बांग्लादेशी प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जिलाधिकारी के रूप में भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण, समन्वयकारी तथा विविधतापूर्ण है।
जनपद देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में अपने अनुभवो पर बात करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि जिले में भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स का डिजिटीलााइजेशन किया जा रहा है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रभावी समन्वय एवं सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया जा रहा है। जन शिकायतों के निवारण हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में 11ः00 से 1ः00 बजे तक जनता की शिकायतें सुनी जाती है तथा उनका मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाता है। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय तथा सहयोगात्मक कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं बैठक में अधिकारियों को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सभी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा उन्होनें कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी0आई0सी0सी0सी परियोजना, स्मार्ट स्कूल, दून लाइब्रेरी परियोजना आदि परियोजना में किये जा रहे कार्य जनहित हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश से आये अधिकारियों का देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजना स्मार्ट स्कूल में एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से आये सिविल अधिकारीयों को स्मार्ट स्कूल की कार्यप्रणाली को साझा किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि इस प्रकार की विजिट देशों के मध्य सोहाद्र का भाव तो बढ़ता ही है इसके अलावा कई नयी तहर की परियोजनाओं हेतु महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
