(संवाददाता NewsExpress 18)
रुड़की।भारत विकास परिषद शाखा रुड़की द्वारा सिविल लाइन स्थित एक होटल में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन सर्वकालिक प्रासंगिक है।
हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।कार्यक्रम में हरियाली तीज,रक्षाबंधन,स्वतंत्रता दिवस आदि पर्व को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।अध्यक्ष सावित्री मंगला,शालिनी जैन,पूजा गुप्ता,सुभाष गर्ग,वरुणा,आशा चंद्रा,मोहिनी जैन,अर्पण,शालिनी गोयल,रजनी गोयल,रचना अग्रवाल आदि ने भी पर्वों को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी।इस मौके पर अशोक कुमार,पंकज गर्ग,सत्येंद्र गोयल,रचना,रजनी,बबीता सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।परिषद की ओर से अतिथि गणों का सम्मान किया गया तथा बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
