टिहरी में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 22 यात्री थे सवार
(विकास गर्ग)
टिहरी।उत्तराखंड में सोमवार को आज हादसों का दिन साबित हो रहा है। टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां देवप्रयाग थाना क्षेत्र में एक यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।
हादसा आद( सोमवार) दोपहर में उस वक्त हुआ। जब बस ऋषिकेश से पौड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि पौड़ी पहुंचने से पहले ही देवप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गयी। बस में क़रीब 20-22 यात्री सवार थे जिनमें से 05 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। दुर्घटना में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
घायलों के नाम विनोद कुमार पुत्र मस्तराम (उम्र 41 वर्ष) निवासी धनाल्ग, पोस्ट-बलड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश), बंशीलाल पुत्र मायाराम (उम्र 34 वर्ष) निवासी ग्राम खरसाड़ा, पोस्ट बाड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश), अंकुश पुत्र गोपाल सिंह (उम्र 28 वर्ष) निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, सवीना पुत्री दिलबर सिंह (उम्र 15 वर्ष) निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला और सुरजी देवी (उम्र 85 वर्ष) निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला है।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
