मादक पदार्थ तस्कर अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
(विकास गर्ग)
सहसपुर। थाना सहसपुर
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने के अभियान के तहत तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही में एक मादक पदार्थ तस्कर 5.50 ग्राम अवैध स्मैक के गिरफ्तार
पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थ / शराब की तस्करी एवं बिक्री तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2022 के दृष्टिगत दिए गए आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा थाने के समस्त उप निरीक्षक एवं कर्म गणों को दिए गए आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ/ शराब की तस्करी एवं चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी को उचित दिशा निर्देश देकर अलग-अलग ( 16 विकासनगर / 17 सहसपुर ) विधानसभा क्षेत्र में रवाना किया गया।
गठित टीम द्वारा दिनांक 23 जनवरी 22 को अभियुक्त मोहम्मद आबिद को 17 सहसपुर विधानसभा क्षेत्र लांघा रोड ईट भट्टा के गेट से 5.50 ग्राम अवैध स्मैक के गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर अंतर्गत *धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
अवैध स्मैक = 5.50 ग्राम
पूछताछ अभियुक्त
अभियुक्त मोहम्मद आबिद द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पेड़ काटने का कार्य करता है जिस कारण अक्सर वह घर से बाहर रहता है तथा बाहर रहने के कारण वह स्मैक/चरस आदि का नशा करने लगा आजकल वह अपने घर आ रखा है तथा नशा करने के लिए वह मेहराज नामक महिला जो खुशहालपुर की रहने वाली है से स्मैक खरीद कर आ रहा था इसे वह खुद भी पीता और महंगे दामों में पीने वालों को बीच देता।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18tv@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
