दिव्य और भव्य कुम्भ बनाने के लिए हमारी तैयारी पूरी : मुख्यमंत्री

(विकास गर्ग)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दिव्य और भव्य कुम्भ बनाने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। जनता आए और पूरी तरह गंगा स्नान करके जाए। इतना जरूर है कि कुम्भ के लिये भारत सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करें, बाकी अनावश्यक रोकटोक या सख्ती नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री रावत राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के मदन मोहन मालवीय आॅडिटोरियम में रविवार को समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की ओर से आयोजित नेत्र महाकुम्भ का उदघाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
श्री रावत ने कहा कि सक्षम संस्था के द्वारा नेत्र महाकुम्भ आयोजित किया गया है, जिसके शुभारंभ के अवसर पर मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा, वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवंतु सुखिना, सर्वे संतु निरामया का भाव लेकर हम भारतीय चलते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सक्षम संस्था के द्वारा उन दिव्यांगों को, जो पांव से कमजोर हैं, दृष्टि से कमजोर हैं, को उपकरण देने का जो काम किया जा रहा है, इसके लिए मेरी तरफ से बहुत बहुत साधुवाद और धन्यवाद। यही नहीं हंस फाउंडेशन की माता मंगला की ओर से भी जिस प्रकार सेवा की जा रही है, वह अनुकरणीय है।


श्री रावत ने कहा कि कुम्भ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुम्भ में सभी लोग बिना रोकटोक के बड़ी संख्या में आएं, पर भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन जरूरी है। आगामी स्नानों में हम साधु-संतों का और भव्य-दिव्य अभिनंदन करने की तैयारी में है। महाशिवरात्रि पर शाही स्नान के दौरान भी साधु-संतों के अभिनंदन के लिए हैलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा कराई गई, जिससे पूरा संत समाज प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ और साफ रखने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों, साधु-संतों और अखाड़ों से बातचीत हुई है, उसके क्रम में शासन-प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे।

NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *