नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना रणवीर सिंह चौहान (आई.ए.एस.) ने बुधवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
(विकास गर्ग)
देहरादून। रणवीर सिंह चौहान ने महानिदेशालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति मधुर व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय, पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाय। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय।
अधिक से अधिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें एवं नीतियां जनता तक ज्यादा से ज्यादा किस तरह पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए, विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी एवं सरलता लाये। वर्तमान समय में प्रचार प्रसार के आधुनिक प्रारूपों विशेषकार सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखा जाय। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री चौहान ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी भी ली।
श्री चौहान के पास अपर सचिव, परिवहन, भाषा, सचिव हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्थान, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा उपाध्यक्ष एमडीडीए का अतिरिक्त प्रभार भी है।
इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार एवं आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक रवि बिजारनियां सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
