(संवाददाता NewsExpress18)
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यालय मानस मंदिर बकराल वाला में संगठन के तत्वाधान में आयोजित संगठन विस्तार कार्यकर्ता योजना पर दूसरे सप्ताह महानगर के कई खंडों में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को खंड व प्रखंडो के दायित्वों पर संगठन विस्तार योजना को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई जिसमें सैकड़ो युवाओं ने भागीदारी निभाई बजरंग दल विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा कि संगठन के मूल आधार ,सेवा, सुरक्षा, संस्कार के साथ सभी युवाओं को आगे बढ़ना होगा और समाज में धर्म रक्षा-हिंदू रक्षा-लव जिहाद से अपनी बेटियों को सुरक्षित कर संगठन कार्य को आगे बढ़ाना है।
संगठन का यह विस्तार सिर्फ धार्मिक आधार पर ही संभव है। इसलिए सभी युवा अपने क्षेत्र में साप्ताहिक मिलन हनुमान चालीसा के पाठ को विस्तार दे और प्रतिष्ठान घरो व मंदिरों में चालीसा के माध्यम से सभी परिवारों में महिलाओं को मातृशक्ति से युवतियों को दुर्गा वाहिनी युवाओं को बजरंग दल व वरिष्ठजनो को विश्व हिंदू परिषद के विचारों से जोड़ें और वर्तमान में हिंदू संस्कारों को आगे बढ़ाने में गति प्रदान करें बैठक का शुभारंभ विहिप महानगर अध्यक्ष दर्शन लाल भम्म ,राजेंद्र राजपूत जिला मंत्री विहिप, समय शर्मा मठ मंदिर प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के द्वारा किया गया जिन्होंने संगठन के सभी कार्यों से युवाओं को अवगत कराया और उसी दिशा में आगे बढ़ धर्म कार्य करने के लिए आवाहन किया।
मौके पर उपस्थित महानगर कार्यकारिणी मे विहिप कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा ,महानगर संयोजक उमेश चानना ,बजरंग दल सह-संयोजक आशीष बलूनी विहिप सह मंत्री अमर चौधरी राजपाल नेगी विहिप विभाग गौरक्षा प्रमुख नरेंद्र चौहान, अजय अरोड़ा द्वारा दर्जनों युवकों को खंड खंड के दायित्व दिए गए जिसमें ,अखिल अग्रवाल,विनायक मिश्रा शिवांश गुप्ता,एकलव्य अग्रवाल, गौतम शर्मा, रोहित, शुभम, सागर, गौरव, आयुष सूद, आदर्श अरोड़ा, अभिषेक कपूर, लक्ष्य ढींगरा, प्रियांशु अरोड़ा, व अन्य को दायित्व दिए गए।
NewsExpress18 प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी वेबसाइट है।www.newsexpress18.in में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें newsexpress18.in@gmail.com या vikas.gargddn@gmail.comपर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 9760620131 (संपादक विकास गर्ग) पर भी संपर्क कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज newsexpress18 को भी फॉलो कर सकते हैं।
नोट-यह न्यूज़ साईट है कोई इंक्वायरी नंबर नही
…………………………………….
NewsExpress18 प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल को आवश्यकता है,उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल,झारखंड आदि प्रदेशो में प्रदेश ब्यूरो,जिला ब्यूरो, संवाददाता की संपर्क करें।
विकास गर्ग,चैयरमेन/संपादक
फोन-9760620131,8192921007
………………………………….
न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित सभी लेखों विचारों व समाचारों से संपादक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है इसके लिए लेखक स्वयं उत्तरदायी होगा (समस्त विवादों का न्याय क्षेत्र देहरादून होगा)
